अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने पर्यावरण संरक्षण संग देश भक्ति का दिया पैगाम

9 readers

स्वतंत्रता दिवस पर अमर शहीद चंद्रशेखर पार्क में किया पौधारोपण शहीदों के नाम

हरी भरी प्रकृति, स्वस्थ जीवन और सुरक्षित पर्यावरण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी: नम्रता दान

आगरा। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर यमुना किनारे विद्युत शवदाह गृह के निकट अमर शहीद चंद्रशेखर पार्क में अमर शहीदों के नाम पौधारोपण करके जन-जन को पर्यावरण संरक्षण और देशभक्ति का पैगाम दिया गया।

इस दौरान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती नम्रता दान के नेतृत्व में उपस्थित कांग्रेसियों द्वारा अमलतास, अशोक, शहतूत, करी पत्ता, गुलमोहर आदि औषधीय 25 पौधे रोपने के बाद चंद्रशेखर आजाद सहित देश के सभी अमर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके जयकारे लगाए गए।

इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती नम्रता दान ने शहर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हरी भरी प्रकृति, स्वस्थ जीवन और सुरक्षित पर्यावरण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गाँधी पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग और समर्पित हैं। उन्हीं का अनुसरण करते हुए हमने आज स्वतंत्रता दिवस पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान के साथ रश्मि सिंह, नीलोफर बानो, शाइस्ता खान, पारो शर्मा, शहर अध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष अश्विनी जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, शिवम शिवहरे, प्रदेश सचिव सलमान कुरैशी, शाहिद खान, रॉकी, बशीर उल हक सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News

Share: