स्वतंत्रता दिवस पर लायंस क्लब आगरा विशाल ने प्राथमिक विद्यालय पथौली में की सेवा-गतिविधि, बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल द्वारा प्राथमिक विद्यालय, पथौली में एक सार्थक और प्रेरणादायी सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया, जहां सेवा, शिक्षा और राष्ट्रभक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला।
बच्चों को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री
कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा विद्यालय के 175 से अधिक छात्र-छात्राओं को उपयोगी शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
बच्चों को स्कूल बैग, पानी की बोतल, नोटबुक, पेंसिल किट और मिठाई दी गईं।
बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखकर सभी सदस्यों को सेवा कार्य की सार्थकता का अनुभव हुआ। यह प्रयास बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।
राष्ट्रगान और देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण
समारोह के अंतर्गत क्लब के अध्यक्ष लायन सीए राकेश अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और गणमान्यजनों ने पूरे सम्मान और गर्व के साथ राष्ट्रगान गाया।
इसके साथ ही 'वंदे मातरम' का सामूहिक गायन भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया।
इस अवसर पर क्लब के सचिव मनीष बंसल, कोषाध्यक्ष सोम मित्तल, पूर्व अध्यक्ष अजय बंसल, सुनील अग्रवाल, अजय मनचंदा, संजीव अग्रवाल, सुनील बंसल, सुनील गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, सोनिया बंसल और उमा अग्रवाल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।