जनक पार्क में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह
आगरा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनक पार्क विकास समिति, कमला नगर द्वारा जनक पार्क में भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों के साथ आगरा एसोसिएशन ऑफ डेफ के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
समिति के अध्यक्ष सीए राकेश अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के वातावरण के बीच उपस्थित सभी लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में सचिव मोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजीव सिंघल, विनोद जैन, सुनील बंसल, संजीव अग्रवाल, ओ.पी. अग्रवाल सहित जनक पार्क विकास समिति के अनेक सदस्य तथा आगरा एसोसिएशन ऑफ डेफ के सदस्य उपस्थित रहे।