सनातन रक्षा ट्रस्ट कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, पूर्व प्राचार्य राम नाथ गौतम ने किया ध्वजारोहण

9 readers

सिटी इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम, मारुति एस्टेट स्थित सनातन रक्षा ट्रस्ट कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस का पर्व अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जीआईसी आगरा के पूर्व प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि श्री राम नाथ गौतम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

"धर्मो रक्षति रक्षितः" और समाज सेवा का संदेश

मुख्य अतिथि श्री राम नाथ गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि "धर्मो रक्षति रक्षितः" के मूल भाव को लेकर सनातन रक्षा ट्रस्ट समाज को जोड़ने की दिशा में बेहद सराहनीय कार्य कर रहा है। जब हम धर्म की रक्षा करेंगे, तभी धर्म हमारी रक्षा करेगा। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा आत्मनिर्भरता के लिए सहयोग, रोजगार केंद्र और विधिक सहायता जैसे कार्यों को सभी सनातनी बंधुओं तक निरंतर उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और व्यवस्थाएं

समारोह के दौरान श्री रविंद्र जैन ने ओजस्वी कविता पाठ किया, वहीं श्री हरिकांत ने अपनी मधुर प्रस्तुति से देशभक्ति का माहौल बना दिया।

कार्यक्रम में सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया।

इस आयोजन की व्यवस्थाएं श्री प्रदीप पाठक, श्याम तिवारी, सतीश, डॉ. अनुराग शर्मा और दिवाकर तिवारी आदि ने बखूबी संभाली।

इस अवसर पर सनातन रक्षा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी, सदस्य और महिला प्रमुख बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और अंत में "जय सनातन" के उदघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related News

Share: