शमशाबाद में गुरुकुल स्कूल की तिरंगा यात्रा बनी आकर्षण, बच्चों ने बने लक्ष्मीबाई-शिवाजी-भगत सिंह

9 readers

शमशाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुकुल एजुकेशन हब स्कूल द्वारा नगर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में स्कूली बच्चों की देशभक्ति और वेशभूषा ने सभी का मन मोह लिया।

यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि बच्चे *घोड़ों पर सवार होकर रानी लक्ष्मीबाई, छत्रपति शिवाजी महाराज और शहीद भगत सिंह* की वेशभूषा में नगर में निकले। बच्चों के हाथों में तिरंगा झंडा और महापुरुषों के चित्र थे।

तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा घोष के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया गया। "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मार्ग में लोगों ने बच्चों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर रोहित जादौन, वीरेश रघुवंशी, हरिकेश झा, शेर सिंह, कान्हा, गौरव सहित समस्त स्टाफ ने भाग लिया।

स्कूल प्रबंधन ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाना और उन्हें देश के वीर शहीदों के बारे में बताना था।

Related News

Share: