यूजीसी के फैसले के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

265 readers

खैरागढ़। यूजीसी के फैसले के विरोध में मंगलवार को खैरागढ़ में युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। युवाओं ने सर्किट हाउस में बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की। इसके बाद बड़ी संख्या में युवा बाइपास रोड, पुराना बाजार, सब्जी मंडी रोड और जिला परिषद मार्केट से होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे।

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूजीसी के फैसले को वापस लेने की मांग की। युवाओं का कहना था कि यह मामला उनके अधिकारों और भविष्य से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि वे किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध के बजाय अपने हक की आवाज उठा रहे हैं और मांग पूरी होने तक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।

तहसील मुख्यालय पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम नरेन्द्र गंगवार को सौंपा। ज्ञापन में यूजीसी से जुड़े प्रावधानों पर पुनर्विचार कर युवाओं के हित में निर्णय लेने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी रही और युवाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन करने वालों में रामनाथ सिकरवार,जोगेन्द्र सिंह एड, अरूण पचौरी,दीपक उपाध्याय, राहुल प्रताप सिंह उर्फ रामू, हरीश त्यागी, अमर सिंह भगत,गजेंद्र सिंह, प्रमोद उपाध्याय,विवेक, जोगी ठाकुर, संजय सिकरवार,के के मित्तल,राजू भाई, मानवेंद्र, सहित हजारों युवक उपस्थित रहे l

Related News

Share: