आगरा क्षेत्र: रक्षाबंधन पर रोडवेज का शानदार प्रदर्शन, 750 बसों का सफल संचालन; 1.32 लाख से अधिक महिलाओं ने की मुफ्त यात्रा

7 readers

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं और उनके साथ एक सहयात्री के लिए परिवहन निगम की बसों में 27 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक निःशुल्क यात्रा की सौगात दी गई थी। इसी क्रम में, रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर दिनांक 28 अगस्त 2026 को आगरा क्षेत्र द्वारा कुल 750 बसों का सफल संचालन किया गया।

​रिकॉर्ड यात्रियों ने उठाया मुफ्त यात्रा का लाभ

​परिवहन निगम के आगरा क्षेत्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को कुल 1,87,486 यात्रियों ने निगम की बसों में यात्रा की, जिनमें से 1,32,200 यात्रियों ने निःशुल्क यात्रा का लाभ उठाया।

​पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड

​तुलना करें तो विगत वर्ष रक्षाबंधन के दिन (09 अगस्त 2025 को) 95,914 कुल यात्रियों ने निःशुल्क यात्रा की थी। इस प्रकार, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रक्षाबंधन पर्व के दिन 36,286 अधिक यात्रियों को परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा कराई गई है। रोडवेज की इस बेहतरीन व्यवस्था से सफर करने वाली माता-बहनों को काफी सुविधा मिली और यात्रा सुगम रही।

Related News

Share: