एत्मादपुर के हसनपुर में 108वें ऐतिहासिक कुश्ती दंगल का आयोजन, राजू चाहर ने कराई आखिरी कुश्ती

11 readers

एत्मादपुर । क्षेत्र के ग्राम हसनपुर में 108 साल पुराने ऐतिहासिक कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस पारंपरिक दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और एक से बढ़कर एक दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू चाहर ने हसनपुर दंगल में पहुंचकर क्षेत्र की जनता का अभिवादन किया और दंगल में आखिरी कुश्ती ₹11000 की कराकर दंगल की शोभा बढ़ाई।दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे 'भारत केसरी' हरकेश पहलवान का क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम सिंह जुरेल और तरुण चौहान ने हरकेश पहलवान को स्वाफा पहनाकर कर उनका अभिनंदन कियाऔर हरिओम जुरेल ने 2500 रु से हरिकेश को सम्मानित किया इसी बीच 5100 की एक कुश्ती कराई ।इस ऐतिहासिक दंगल का सफल आयोजन समस्त ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों के आपसी सहयोग से किया गया। उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों के मद्देनजर, दंगल में दर्जनों भावी प्रत्याशियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी राजनीतिक दिग्गजों और प्रत्याशियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसमें अपना भरपूर सहयोग दिया।यह कुश्ती दंगल दोपहर 3:00 बजे से शुरू हुआ, जिसमें देर शाम तक अखाड़े में पहलवानों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। आखिरी और सबसे रोमांचक कुश्ती के संपन्न होने के बाद इस ऐतिहासिक दंगल का शांतिपूर्ण समापन हुआ। दंगल देखने के लिए आस-पास के दर्जनों गांवों से भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Related News

Share: