खेरागढ़ दंगल में गूंजा दमखम, शेरा ने जीती आखिरी कुश्ती,हरिकेश को नहीं मिला चुनौती देने वाला पहलवान

28 readers

खेरागढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मंडी समिति मैदान में आयोजित विशाल 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' दंगल महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए महिला एवं पुरुष पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दिनभर चले मुकाबलों में अखाड़े पर जोर-आजमाइश का रोमांच चरम पर रहा।दंगल का उद्घाटन भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनियां तथा आयोजक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर गर्ग (गुड्डू) ने महिला पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।

इसके बाद एक के बाद एक हुए मुकाबलों में पहलवानों ने अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन किया, जिस पर दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ उनका हौसला बढ़ाया।दंगल की आखिरी और सबसे आकर्षक कुश्ती भारत केसरी पहलवान शेर गुर्जर (शेरा) ने जीतकर अपने नाम की। वहीं चर्चित पहलवान हरिकेश को चुनौती देने के लिए कोई भी पहलवान अखाड़े में नहीं उतरा, जिससे उन्हें बिना मुकाबले ही सम्मानित किया गया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर गर्ग ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, संयम और स्वस्थ जीवन की प्रेरणा देते हैं। दंगल महोत्सव को 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान को समर्पित किया गया है, ताकि युवा खेलों की ओर बढ़ें और नशे से दूर रहें।

आखिरी कुश्ती के विजेता शेरा गुर्जर को आयोजक सुधीर गर्ग गुड्डू ने गदा और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

दंगल में यूपी केसरी श्यामवीर, पूनम सोलंकी, खुशी पहलवान, करन पहलवान सहित दर्जनों नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। मैदान में हजारों दर्शकों की मौजूद रहे।

Related News

Share: