सूरसदन में गोल्डन एक्सीलेंस अवॉर्ड शो: अभिनेत्री महिमा चौधरी ने 350 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

382 readers

आगरा। संजय प्लेस स्थित सूरसदन प्रेक्षागृह में 'गोल्डन एक्सीलेंस अवॉर्ड शो 2026' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आगरा सहित अलीगढ़, मथुरा, राजस्थान और मध्य प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लगभग 350 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

महिमा चौधरी ने की बेड़ई-जलेबी की तारीफ

समारोह की मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी रहीं। उन्होंने सभी विजेताओं को अवॉर्ड और प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान महिमा चौधरी ने आगरा से अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में वह पहले भी कई बार ताजनगरी आ चुकी हैं। उन्होंने आगरा के मशहूर बेड़ई-जलेबी के नाश्ते की जमकर तारीफ की।

प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना मुख्य उद्देश्य

आयोजक आशीष चौहान और इरफान खान ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रही प्रतिभाओं को पहचान और नया मंच प्रदान करना है। समारोह के दौरान एंकर मेघा मिश्रा, मॉडल ट्विंकल दीक्षित, वकील खान और हाशिम खान सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

Related News

Share: