आगरा में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी का वर्चुअल संदेश; मशाल के साथ रवाना हुई सेवा ज्योति यात्रा
आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को शहजादी मंडी स्थित तारघर मैदान में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। सभा के बाद सेवा, समर्पण और सुशासन के संदेश के साथ सेवा ज्योति यात्रा की शुरुआत की गई। अतिथियों ने मशाल प्रज्ज्वलित कर यात्रा को रवाना किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं आगरा प्रभारी भूपेंद्र चौधरी, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, क्षेत्रीय संघटक अभय गिरी, फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, विधायक रानी पक्षालिका सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।