‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ पदयात्रा में भिड़े कांग्रेसी, जिला मुख्यालय पर चले जूते-चप्पल
मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस ने वोट बचाओ, देश बचाओ’ पदयात्रा में जोर लगाया। नारेबाजी करते हुए पदयात्रा निकाल डीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। राजकीय छात्रावास से शुरू हुई पदयात्रा सिविल लाइन होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची।जिला अध्यक्ष धनगर ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता को लेकर उठने वाले सवालों का समाधान आवश्यक है।
इसी क्रम में दिल्ली में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तथा इंडिया गठबंधन के सांसदों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘काला दिवस’ भी मनाया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी कुनाल चौधरी रहे।पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है और कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाती रहेगी।
पदयात्रा एवं प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद रहे।
संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने किया विरोध प्रदर्शन में उपस्थित सर्वश्री जिला उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी एडवोकेट, शहर महामंत्री राकेश रावत, उमेश शर्मा, बलवीर प्रधान,मनोज गौड़, हरदेव सिंह, गीता दिवाकर, अक्षय पाठक, अश्वनी शुक्ला, नरेंद्र शर्मा, हाकिम सिंह छोकर, ललिता देवी, राजन पाठक, रमेश कश्यप ,काशन रिज़वी, रूपा लवानिया, गीता देवी ललिता देवी अजीम शाह शिव कुमार गौतम अशोक निषाद करण निषाद राजा गौतम पंकज चौधरी महेश चौबे रवि वाल्मीकि रिंकू गौतम तपेश गौतम सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
चले जूता चप्पल
जिला मुख्यालय पर चल रहे प्रदर्शन में आपसी बहस के साथ जूते चप्पल चले। इसे कांग्रेसी शहर व जिला ईकाई में चल रही गुटबाजी का परिणाम बताया जा रहे हैं।