अग्रसेन जयंती के आमंत्रण को निकली अग्रवंशियों की बाइक यात्रा, गूंजे जयकारे

139 readers

आगरा। महाराजा अग्रसेन के 5150वें जयंती महोत्सव की धूम शहर भर में शुरू हो चुकी है। श्री अग्रवाल संघ की ओर से गुरुवार सुबह प्रताप नगर व जयपुर हाउस क्षेत्र में विशाल आमंत्रण यात्रा निकाली गई। अग्रवंशी दुपहिया वाहनों पर सवार होकर निकले और सभी लोगों को महाराजा अग्रसेन जयंती के लिए निमंत्रित किया। इस दौरान अग्रवंशियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

महाराजा अग्रसेन अमर रहे के जयकारों और श्री अग्रवाल संघ की लहराती ध्वज पताकाओं के साथ भजन संगीत की मधुर स्वर लहरियों ने समा बाँध दिया। श्री अग्रसेन महाराज तेरी महिमा न्यारी भजन ने दिल छू लिया। बुर्जीवाला मंदिर से झंडी दिखाकर आमंत्रण यात्रा का शुभारंभ किया। मार्ग में जगह-जगह आमंत्रण यात्रा का स्वागत किया गया।

अध्यक्ष गौरव बंसल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि आमंत्रण यात्रा बुर्जी वाले मंदिर प्रताप नगर से प्रारंभ होकर डी ब्लॉक होते हुए प्रभु नगर, जयपुर हाउस, गजानन नगर, टीचर्स कॉलोनी, केदार नगर, मानस नगर, पांडव नगर, केशव कुंज पर पर समाप्त हुई। मंदिर परिसर में शुक्रवार को बच्चो के लिए विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

Related News

Share: