रेनबो सीजन-7 में आलिया की सुरीली जीत, लगातार दूसरी बार सोलो सॉन्ग में बनीं चैंपियन

162 readers

आगरा। फतेहपुर सीकरी के टीचर्स कॉलोनी निवासी मेहराजुद्दीन की प्रतिभाशाली पुत्री आलिया ने एक बार फिर अपनी सुरमई आवाज का जादू बिखेरते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सेंट पीटर्स स्कूल (किरावली, आगरा) में कक्षा 8वीं की छात्रा आलिया ने अंतर-विद्यालयी अंतर-सांस्कृतिक प्रतियोगिता 'रेनबो सीजन-7' के सोलो सॉन्ग (सीनियर कैटेगरी) में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार प्रथम पुरस्कार जीता है।

प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सेंट जॉर्ज, सेंट पॉल, सेंट पैट्रिक, सेंट थॉमस, सेंट क्लेयर (भरतपुर, नोएडा, मथुरा) सहित लगभग 35 बड़े ICSC स्कूलों के हजारों मेधावी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इस कड़े और कड़े मुकाबले के बीच आलिया ने अपनी सुरीली गायकी और प्रतिभा से निर्णायकों व श्रोताओं का मन मोह लिया और पहला स्थान (First Prize) अपने नाम किया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्कूल परिसर में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह के दौरान फादर प्रवीण राज मोरस ने आलिया को बधाई दी और ट्रॉफी प्रदान करने के साथ शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आलिया का समर्पण और मेहनत पूरे स्कूल के लिए अत्यंत गर्व की बात है। आलिया की इस स्वर्णिम सफलता पर फतेहपुर सीकरी और किरावली क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा परिजनों व शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाई दी जा रही है।

Related News

Share: