पंजाब में सजेगा हॉकी का महासंग्राम, हरमनप्रीत करेंगे टीम इंडिया की अगुवाई

324 readers

पंजाब। हॉकी इंडिया ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2026 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पंजाब के जालंधर और मोहाली में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की अगुवाई अनुभवी ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह करेंगे।

मुख्य कोच क्रेग फुलटन ने टीम चयन के दौरान गोलकीपिंग, डिफेंस और मिडफील्ड में कुछ बदलाव किए हैं। गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक की टीम में वापसी हुई है। वहीं, युवा डिफेंडर अमनदीप लकड़ा और मिडफील्डर आदित्य अर्जुन लालगे को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय टीम से टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उनकी कप्तानी में भारत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। अब टीम घरेलू मैदान पर अपने प्रदर्शन से एक बार फिर हॉकी प्रेमियों का ध्यान खींचने उतरेगी।

Related News

Share: