राम रतन ने एशियन पैरा गेम्स में गाड़ा जीत का झंडा, जीता सिल्वर!

190 readers

मथुरा।जनपद के पैरा एथलीट राम रतन का एशियाई पैरा गेम्स में रजत पदक जीत कर  तिंरगा लहराया। इस उपलब्धि पर हर जनपदवासी गर्व महसूस कर रहा है।
जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सचिव कुसुम लता ने बताया कि मथुरा के पैरा एथलीट राम रतन ने जापान में आयोजित 5वें  पैरा एशियन गेम्स में डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर कर भारत का नाम रोशन किया है।  उन्होंने बताया कि मथुरा के पैरा एथलीट राम रतन ने 8वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियन शिप 2026 जो कि बेंगलोर के कांतिराव स्टेडियम में 26 से 28 मई तक आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में राम रतन ने डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में 12.81मीटर का थ्रो कर अपनी बेस्ट परफोर्मेंस दी थी इसी परफॉर्मेंस के आधार पर राम रतन का चयन एशियाई पैरा गेम्स के लिए चयन किया गया था। इस प्रतियोगिता में राम रतन ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता था।  बेहतरीन परफॉर्मेंस के आधार पर पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया ने इनका चयन 18 से 24 अक्टूबर तक जापान में होने वाले एशियन पैरा गेम्स के लिए किया गया था। यह गेम्स जापान के नागोया आइची प्रांत में आयोजित किए जा रहे हैं। राम रतन की इस सफलता पर यूपी पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष खंडेलवाल, पैरा पावरलिफ्टिंग इंडिया टीम के कोच एवं चेयरमेन पावर लिफ्टिंग इंडिया जेपी सिंह ने राम रतन को बधाई दी है। जिला पैरा स्पोर्ट्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता पाठक ने बताया कि राम रतन की भारत वापिसी पर उनका स्वागत किया जाएगा। उपाध्यक्ष श्रीमती मुक्ता सिंह, वंदना अग्रवाल, नीना गर्ग ,निशा बघेल, सह सचिव राधा रानी, मंजू दलाल, कोषाध्यक्ष मंजू बघेल ,सीमा चौधरी, पूजा गर्ग  ने बधाई दी है। इनके अलावा एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार बाजपेई , उपाध्यक्ष संजय पाठक, विजय सिंह वर्मा, अभिषेक गर्ग, प्रतुल अग्रवाल ओलम्पिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, सह सचिव पदम् सिंह कौन्तेय, जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉक्टर दलवीर सिंह कौन्तेय,आर्म रैसलिंग के सचिव हरदेव सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह लोकेश कुंतल देवेश यादव लोकेश गौतम, जिला क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह, तलवार बाज छत्रपाल ने भी बधाई दी।

Related News

Share: