मातृशक्ति संगठन की रीढ़: डॉ. मेधा कुलकर्णी ,2027 के चुनाव में पुन: भगवा लहराने के लिए महिला मोर्चा की दिए टिप्स

1,056 readers

आगरा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक रविवार को आगरा के महाजन भवन, जयपुर हाउस में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन की कार्ययोजना और महिलाओं की सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, प्रदेश सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. मेधा कुलकर्णी, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा तथा ब्रज क्षेत्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष चंद्रेश गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति रही। मंच पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्मला दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष अपराजिता, निधि चतुर्वेदी, मैनपुरी की चेयरपर्सन संगीता, मैनपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना और महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रश्मि धाकड़ सहित कई प्रमुख नेत्री मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष मनीषा सिंह और महानगर अध्यक्ष अपूर्वा सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

मातृशक्ति संगठन की रीढ़: डॉ. मेधा कुलकर्णी

मुख्य अतिथि डॉ. मेधा कुलकर्णी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला मोर्चा संगठन की असली रीढ़ है। हमें बूथ स्तर तक मातृशक्ति को जोड़कर वर्ष 2027 के चुनावों के लिए संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाना होगा।

प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि ब्रज क्षेत्र की महिलाओं ने हमेशा पार्टी को मजबूती प्रदान की है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लेकर उज्ज्वला योजना और लखपति दीदी जैसी कल्याणकारी योजनाओं ने आज महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया है। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष चंद्रेश गुप्ता ने आह्वान किया कि हम सभी को केंद्र और प्रदेश सरकार की इन महिला हितैषी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है।

जिलाध्यक्ष मनीषा सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस समन्वय बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला और मंडल स्तर की कार्यकर्ताओं में बेहतर तालमेल बिठाकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना है।

इस अवसर पर उपमा गुप्ता, रंजना पवार, सुनीता सारस्वत, हेमलता अग्रवाल, प्रवीण राजावत, पंकजा शर्मा, प्रतिमा राणा, भावना वरदान शर्मा, आशा अग्रवाल, अनुपम चौहान, सरिता गुप्ता और पूजा शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और पदाधिकारी उत्साह के साथ उपस्थित रहीं। सभी ने वर्ष 2027 में प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

Related News

Share: