आगरा पुलिस कमिश्नरेट में आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस! कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र बदले, देखें किसे कहां मिली तैनाती
Agra News: आगरा पुलिस कमिश्नरेट में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। पुलिस विभाग में देर रात तबादला एक्सप्रेस चली, जिसमें कई थानाध्यक्षों समेत महिला निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी स्थानांतरण सूची में कुल सात पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
इस फेरबदल के तहत कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं। कुछ अधिकारियों को एक थाने से हटाकर दूसरे थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि महिला थाना और मिशन शक्ति से जुड़ी जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।
किस अधिकारी को कहां मिली नई तैनाती?
जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची इस प्रकार है:
महिला निरीक्षक मंजू रानी: प्रभारी मिशन शक्ति/एंटी रोमियो से प्रभारी निरीक्षक महिला थाना बनाया गया है।
उपनिरीक्षक सौरभ सिंह: थाना अध्यक्ष एकता से थाना अध्यक्ष कमला नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपनिरीक्षक अजय कुमार: थाना सिकंदरा से थाना अध्यक्ष छत्ता बनाया गया है।
उपनिरीक्षक मदन सिंह: थाना किरावली से थाना अध्यक्ष नाई की मंडी भेजे गए हैं।
उपनिरीक्षक रोहित कुमार: थाना नाई की मंडी से थाना अध्यक्ष रकाबगंज बनाया गया है।
उपनिरीक्षक योगेश कुमार: थाना रकाबगंज से थाना अध्यक्ष एकता की जिम्मेदारी दी गई है।
उपनिरीक्षक अंकुर मलिक: थाना छत्ता से थाना अध्यक्ष किरावली भेजे गए हैं।
देर रात हुए फेरबदल से पुलिस महकमे में हलचल
आगरा पुलिस कमिश्नरेट में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित थानों में नई जिम्मेदारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों को नए कार्यक्षेत्र में जल्द जिम्मेदारी संभालनी होगी।
प्रशासनिक फेरबदल के जरिए पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने और थानों के कामकाज में बदलाव लाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।