हाथों में तिरंगा, जुबां पर वंदे मातरम्—देशभक्ति से गूंजा टेढ़ी बगिया

13 readers

आगरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को रामबाग मंडल के वार्ड 82 टेढ़ी बगिया क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में माननीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह की मौजूदगी रही। रामबाग मंडल अध्यक्ष मनीष अवस्थी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज नजर आया और पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” के जयघोष से गूंज उठा। यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना दिया। स्थानीय लोगों ने भी उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों में एस.पी. सिंह, अशोक सविता, रोहित लवानिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने लोगों से हर घर पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

रामबाग मंडल अध्यक्ष मनीष अवस्थी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के भीतर राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।

विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने भी तिरंगे के सम्मान और देश की एकता-अखंडता को सर्वोपरि बताते हुए लोगों को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने का संदेश दिया। विशाल तिरंगा यात्रा के दौरान क्षेत्र में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related News

Share: