आगरा में 1 नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर
आगरा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी 1 नवंबर 2026 को दीवानी न्यायालय परिसर, आगरा में 'मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर' का आयोजन किया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव पंकज कुमार-I ने बताया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाने और शिविर को सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियाँ की जा रही हैं।
इसी क्रम में तैयारियों की समीक्षा और विभागीय कार्ययोजना के आकलन हेतु 29 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10:30 बजे दीवानी न्यायालय परिसर स्थित नवीन सभागार कक्ष में एक समीक्षा बैठक बुलाई गई है, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएँगे।