विद्युत करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत
फतेहाबाद। घर की छत पर ब्रश करते समय विद्युत केबिल में फॉल्ट हो गया विद्युत केबिल के संपर्क में आने से युवक को करंट लगने से छत से नीचे गिर गया और मौत हो गई घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपेंद्र पुत्र पप्पू उम्र 28 वर्ष निवासी गढ़ी साबराय थाना फतेहाबाद मंगलवार सुबह 6:00 बजे अपनी निर्माणाधीन मकान की छत पर ब्रश कर रहा था तभी चाचा के घर पर आने वाली विद्युत केबिल में अचानक फाल्ट हो गया तभी केबिल का तार 11000 लाइन के संपर्क में आने से उपेंद्र को करंट का झटका लगा और वह छत से नीचे पक्के खड़ंजे पर आकर सिर के बल गिरा जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई जहां परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों में जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक की पत्नी शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं ढाई वर्षीय दिव्यांश व 9 माह की मायरा को नहीं पता कि उनके सिर से पिता का साया उठ गया है ।जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया वहीं ग्रामीणों के द्वारा विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर हंगामा किया गया। वहीं मंगलवार दोपहर 1:00 के करीब बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे। तभी क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा थाने पर पहुंचे और विद्युत अधिकारियों को मौके पर बुलाकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता तथा मृतक के भाई को संविदा पर नौकरी लगाने का ग्रामीणों की मांग बताई तो अधिशासी अभियंता तृतीय फतेहाबाद शैलेंद्र कटियार के द्वारा दोनों मांगों को स्वीकार कर लिया गया तभी ग्रामीण शांत हुए जहां ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 1 वर्ष से गांव में नंगे झूम रहे तारों को लेकर शिकायत की गई थी लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिस पर अधिशासी अभियंता ने शीघ्र नंगे तारों को बदलकर वंच केबिल डलवाने का आश्वासन दिया गया है वहीं सपा नेत्री रूपाली दीक्षित व महेश सिसौदिया भी जानकारी पर गांव में पहुंचे। मंगलवार को 3:00 बजे के करीब पोस्टमार्टम से जैसे ही शव गांव में पहुंचा तो गांव में चीख पुकार मच गई। तभी जानकारी पर एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद, डौकी पुलिस, थाना बमरौली कटारा पुलिस, व थाना बाह पुलिस मौके पर पहुंची। तभी परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। तभी पुलिस ने समझा बुझाकर परिजन को शांत कराया गया करीब डेढ़ घंटे बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया।
आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास
करंट लगने से उपेंद्र कुशवाहा उम्र 28 वर्ष की मंगलवार सुबह दर्दनाक मौत हो गई थी जिसके बाद शव के आने की सूचना पर गांव के लोगों ने फतेहाबाद-आगरा मार्ग पर पारस डेरी मोड़ के पास जाम लगाने का प्रयास किया तभी जानकारी पर थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझने का प्रयास किया जहां जाम को लेकर बमरौली कटरा,बाह,डौकी के फोर्स को बुलाया गया गांव को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया हर चौराहे रास्ते पर पुलिस मुस्तैद थी वहीं लोगों को समझा बुझाकर गांव के लिए भेजा तथा पुलिस ने दूसरे रास्ते से शव को घर पर पहुंचा।
सपा नेत्री को अंतिम संस्कार में जाने से रोका :समाजवादी पार्टी की नेत्री रूपाली दीक्षित ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि करंट लगने से हुई मौत की जानकारी पर मैं पीड़ित परिवार से मिली परिवार ने कहा है कि पुलिस हमारी तहरीर नहीं ले रही है तभी मैं उनके साथ तहरीर लेकर थाने जा रही थी तो पुलिस ने परिजनों को अपने साथ गांव ले गए तथा मुझे रास्ते में रोक दिया लोकतंत्र में सभी को एक दूसरे के सुख-दुख में शामिल होने का अधिकार है पुलिस के द्वारा मुझे जबरन रोका गया है जब कि ऐसी घटनाओं में राजनीति नहीं होनी चाहिए पुलिस ने जो किया है वह गलत किया है मैं हमेशा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हूं और उनके दुख में हमेशा उनके साथ रहूंगी।
शव उठाने को लेकर पुलिस से रस्सा कसी
थाना फतेहाबाद के गांव गढ़ी साबराय में विद्युत करंट लगने से हुई मौत के मामले में मृतक उपेंद्र के शव को उठाने के लिए पुलिस को काफी विरोध का सामना करना पड़ा। जहां परिजनों के द्वारा विद्युत विभाग से लिखित मिलने पर शव का अंतिम संस्कार करने की बात पर अड़ गए वहीं पुलिस के द्वारा यह मांग भी पूरी की तो वह अन्य मांगों को लेकर शव का अंतिम संस्कार रोक दिया जिससे वहां विवाद स्थिति पैदा हो गई तभी अन्य थानों का फोर्स बुलाना पड़ा बाद बातचीत का दौर शुरू हुआ लेकिन बात बनते नहीं बनी तभी पुलिस ने कुछ लोगों के सहयोग से जबरन शव को उठाकर अर्थी पर रखा तभी हंगामा होने लगा फिर पुलिस बैकफुट पर आ गई तभी फिर से बातचीत हुई और फिर पुलिस ने शव को उठाकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए जहां लोगों का कहना है कि मृतक के चाचा अहमदाबाद में रहते हैं वह फ्लाइट पकड़कर दिल्ली से निकल चुके हैं उनका इंतजार किया जा रहा है तभी कुछ लोगों ने कहा के यमुना नदी घाट पर उनका इंतजार किया जाएगा वहीं देर शाम जनेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद से बात करने पर बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। परिजन बिजली विभाग आर्थिक मुआवजा,परिवार में एक ही नौकरी की मांग कर रहे थे। विद्युत विभाग ने दोनों ही मांगे परिजनों की मान ली है। शव को अंतिम संस्कार कर दिया गया है।