एचसीएल फाउंडेशन के ‘माई क्लीन सिटी’ कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान, 79.6 किलोग्राम कचरा एकत्र कर कराया गया उचित निस्तारण

30 readers

आगरा। एचसीएल फाउंडेशन के ‘माई क्लीन सिटी’ कार्यक्रम के अंतर्गत आगरा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कुष्ठ सेवा सदन रोड, ताजगंज पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान एचसीएल फाउंडेशन के कार्यान्वयन सहयोगी लेंडिंग हैंड्स फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया।

अभियान में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। इसमें वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों तथा विभिन्न संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक जिम्मेदारी की भावना के साथ क्षेत्र की सफाई में योगदान दिया।

सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से क्षेत्र की सफाई करते हुए कुल 79.6 किलोग्राम कचरा एकत्रित किया। एकत्रित कचरे को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार उचित तरीके से निस्तारित भी कराया गया, जिससे स्वच्छता अभियान को केवल कचरा संग्रह तक सीमित न रखते हुए उसके उचित प्रबंधन और निस्तारण पर भी ध्यान दिया गया।

अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता, कचरे के उचित प्रबंधन, स्रोत पर कचरे के पृथक्करण तथा अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने के प्रति जागरूक किया। वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने स्वच्छता के प्रति सामुदायिक जिम्मेदारी और सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया।

एचसीएल फाउंडेशन के ‘माई क्लीन सिटी’ कार्यक्रम के माध्यम से आगरा में स्वच्छता, नागरिक सहभागिता और व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जागरूकता एवं सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित यह स्वच्छता अभियान स्वच्छ एवं सुंदर आगरा के निर्माण की दिशा में एक सार्थक सामूहिक प्रयास रहा।

Related News

Share: