अखिलेश यादव कल कर सकते हैं बड़ी घोषणा! आगरा के दलित महासम्मेलन पर टिकी निगाहें, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सियासी समीकरण
Agra News: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 15 नवंबर को आगरा में होने वाला दलित महासम्मेलन चर्चा का केंद्र बन गया है। इस सम्मेलन में अखिलेश यादव के संबोधन और संभावित बड़ी घोषणा को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।
आगरा के GIC मैदान में जुटेगा दलित समाज
समाजवादी पार्टी की ओर से 15 नवंबर को आगरा के पंचकुइयां स्थित जीआईसी मैदान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बड़ा दलित महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें अखिलेश यादव मुख्य रूप से शामिल होंगे। पार्टी ने पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोगों को जुटाने की तैयारी की है।
पार्टी नेताओं के मुताबिक, इस सम्मेलन में दलित समाज के साथ-साथ पिछड़े, शोषित, वंचित और पीडीए वर्ग के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।