TNF Today Vision and mission टीएनएफ टुडे विजन और मिशन
TNF Today
टीएनएफ टुडे
(Thoughts News Facts Today)
मास्टर विजन डॉक्यूमेंट
अखबारी पत्रकारिता का पुनर्जन्म
एक वैचारिक एवं राष्ट्रव्यापी क्रांति
एक हजार सदस्यों के द्वारा - 10,000 प्रतियों के साथ शुरूआत

चार राज्यों, उत्तर प्रदेश के आठ जिलों से एक साथ प्रकाशित मिशनः हिंदी पत्रकारिता में 'युगांतकारी' शोध और प्रयोग
टीएनएफ टुडे अखबार मात्र एक सूचना माध्यम नहीं, बल्कि हिंदी पत्रकारिता के इतिहास का सबसे बड़ा अकादमिक और सामाजिक शोध है।
अकादमिक शक्तिः देश के प्रमुख पत्रकारिता शिक्षण संस्थानों के लगभग 500 प्रोफेसर्स, वाइस चांसलर, इतिहासकार और कानूनविद इस प्रोजेक्ट पर रिसर्च कर रहे हैं।
जन-संवादः हमारी 19 शोध समितियां समाज के हर अंग (किसान से लेकर डॉक्टर तक) के पास जाकर 10,000 से अधिक लोगों से साक्षात्कार कर रहे हैं। उनकी अपेक्षाओं का हर शब्द डॉक्यूमेंट और वीडियो फॉर्म में रिकॉर्ड होगा, ताकि अखबार वैसा बने जैसा जनता चाहती है।
अनूठा आगाजः हम 1000 'ब्लैंक न्यूजपेपर' (कोरे अखबार सिर्फ कॉलम डिजाइन के साथ) उद्घोषणा समारोह में रिलीज चुके हैं। 13 जून 2026 को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वैचारिक विमर्श एवं राष्ट्रीय उद्घोषणा समारोह में अखबार केट्रायल एडिशन की प्रथम प्रति का अनावरण किया गया। इन अखबारों को समाज के हर वर्ग को भेजा जाएगा ताकि वे स्वयं लिख सकें कि वे अखबार में क्या पढ़ना चाहते हैं। हम क्या लिखने वाले हैं उसके बुलेट पॉइंट्स अखबार में दिए गए, बाकी वो क्या बदलाव चाहते हैं वो प्रतियों में लिखकर हमें भेजेंगे। जिसपर मंथन के बाद फाइनल अखबार लाँच किया जाएगा।
हमारा अजेय संगठनः बौद्धिक योद्धाओं का संगम
हमारी पत्रकारों की टीम में IIT पास-आउट इंजीनियर्स, MBBS डॉक्टर्स, MBA, M.Tech, B. Tech. LLB, MA, B.ed और PhD स्कॉलर्स के अलावा हर विधा के स्नातक और परास्नतक उत्तीर्ण साथी पत्रकारिता करेंगे। हम मानते हैं कि जटिल समस्याओं का समाधान केवल 'विशेषज्ञ' ही दे सकते हैं।
अंतिम छोर तक दस्तकः 250+ सदस्यों की हमारी टीम हर ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील और थाना क्षेत्र में तैनात होगी।
समर्पित राष्ट्रवादः यहाँ काम करने वाला हर व्यक्ति 'कर्मचारी' नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण के भाव से ओत-प्रोत एक 'अजेय योद्धा' है।
सशक्त सांगठनिक ढांचाः 8 स्तंभ (8 Pillers)
संस्थान की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हमारा संचालन 8 मुख्य समितियों के अधीन है:
1. विजन समिति
2. आदर्श सलाहकार सभा (एल्डर्स कमेटी)
3. कोर कमेटी
4. मार्गदर्शक मंडल
5. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर
6. एडिटोरियल बोर्ड
7. शोध समिति
8. ऑडिट कमेटी

एल्डर्स कमेटीः लोकतंत्र का महा-संगम
यह पहली बार होगा कि किसी अखबार के पास मार्गदर्शन के लिए लोकतंत्र के तीनों स्तंभों का इतना विशाल अनुभव होगाः
कार्यपालिकाः आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईएफएस, डीएम, कमिश्नर, सचिव मुख्य सचिव, एडीजी, डीजी (रिटायर्ड व वर्किंग) आदि कार्यपालिका के अनुभवी व्यक्तित्व।
विधायिकाः सेवानिवृत्त व कार्यरत राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर आयोग व निगमों के अध्यक्ष सचिव और सभी राजनीतिक दलों के वर्तमान व पूर्व अध्यक्षों, पार्टी संगठनों के पदाधिकारी, आदि।
न्यायपालिकाः जिला न्यायालय से लेकर सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त व कार्यरत न्यायाधीश एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ।
विशेषज्ञः उद्योगपति, व्यापारी, पर्यावरणविद और प्रख्यात शिक्षाविद ।
19 शोध उप-समितियों का महा-जाल
समाज के हर सूक्ष्म विषय पर शोध और समाधान के लिए हमारी 19 उप-समितियां कार्य करती हैं, जिनके माध्यम से सदस्य सीधे नेतृत्व कर सकते हैं:
1-पत्रकार शिक्षा संवाद समिति
2. विधि न्याय समिति
3. प्रशासनिक शक्ति समिति
4. राजनीतिक प्रेरणा समिति
5. युवा नवाचार समिति
6. विद्वान कलम सम्मान समिति
7. अन्नदाता क्रांति समिति
8. श्रमिक शक्ति समिति
9. प्राइवेट जॉब योद्धा समिति
10. नारी शक्ति उत्थान समिति
11. व्यापार उद्यम संवाद संवर्धन समिति
12. आध्यात्मिक जागृति समिति
13. साहित्यिक सृजन समिति
14. शिक्षा जागृति समिति
15. स्वास्थ्य संरक्षण समिति
16. जनमानस संवाद समिति
17. डिजिटल तकनीक समिति
18. इन्फ्लूएंसर नवप्रवर्तन समिति
19. मनोरंजन एवं खेल संवाद समिति
पारदर्शिता का महा-वचनः एक-एक पाई का हिसाब
टीएनएफ टुडे धीरज शर्मा की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि 'ट्रस्ट' द्वारा संचालित एक सार्वजनिक मिशन हैः
ऑडिट कमेटीः संस्थान की आय की पाई-पाई का हिसाब रखा जाएगा। साल में एक बार 'जनरल हाउस' की मीटिंग होगी, जिसमें संस्थान के सभी मेंबर्स शामिल होंगे।
विज्ञापन की निर्भरता खत्म सदस्यों से आयः शुरूआत में 1000 मेंबर्स बनाए जाएंगे। मैंबरशिप छह चरणों में होगी।
आय का निवेशः अर्जित आय का उपयोग केवल और केवल पत्रकारिता के उच्च उद्देश्यों और समाज सेवा के लिए होगा।
1155 शक्ति सदस्य
2205 रजत सम्मान
5355 स्वर्ण नायक
11550 प्लैटिनम संरक्षक
105000 सत्य साक्षी सम्मान
525000 सत्य शिखर संरक्षक

6. खबरों का नया स्वरूपः क्रांतिकारी प्रयोग
फॉलोअप सारणीः
समस्या का तब तक पीछा, जब तक समाधान न हो जाए। कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका की लाइव टिप्पणियाँ और 1-5 स्टार रैंकिंग।
टेंडर ट्रैकरः
विकास कार्यों की खबर को बारीकी से छापा जाएगा, टेंडर के विज्ञापन की क्लिस्ट भाषा को शुद्ध पठनीय बनाते हुए उसे खबर की भांति प्रस्तुत किया जाएगा।
इंम्पैक्ट रिपोर्ट- समस्या नहीं समाधान भीः
मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी समस्यापरक खबरों को समाधान तक ले जाएंगे। लोकतंत्र के तीनों स्तंभों के जिम्मेदारों से वर्जन के आधार पर खबर का प्रकाशन
मुफ्त उठावनी, शोक समाचारः
सिर्फ अखबार नहीं बल्कि मित्र भी के ध्येय वाक्य को चिरितार्थ करते हुए टीएनएफ टुडे दिवंगतों की खबरों को मुफ्त में प्रकाशित करेगा और उनके अनुकरणीय जीवन को खबर में छापेगा।
जघन्य अपराध नहीं प्रेरणादायक खबरें:
वीभत्स अपराध की खबरों का महिमामंडन नहीं बल्कि प्रेरणादायक खबरें बारीकी और वास्तविकता के साथ
योजना संगम- हक का रास्ताः
सरकारी योजनाओं की सिर्फ खबरें नहीं बल्कि लाभ लेने का पूरा प्रोसेस, टीएनएफ टुडे के सिंगल विंडो सिस्टम से कनैक्टेड
प्रशासन दर्पण- विभाग का पोस्टमार्टमः
प्रतिदिन एक सरकारी विभाग की विस्तृत कुंडली
अतिथि पत्रकारः
बड़े अखबारों के पूर्व संपादक और 20+ वर्ष का अनुभव रखने वाले पत्रकारों को मासिक मानदेय के साथ जोड़ना, ताकि उनकी लेखनी से समाज को सही दिशा मिले। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहना।
