पालीवाल परिसर में एनएसएस द्वारा 'युवा संवाद' आयोजित: खेल दिवस पर पीएम मोदी के संबोधन से रूबरू हुए युवा
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विकास संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा पालीवाल परिसर में एक भव्य 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में समाज विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. मो. अरशद उपस्थित रहे। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीरज कुशवाह, डॉ. आभा सिंह और आयुष मंगल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
पीएम मोदी के संबोधन से प्रेरणा
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने युवाओं को 'खेलो इंडिया' कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और उनके सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा खेलों को केवल फिटनेस तक सीमित नहीं रख, बल्कि इसे भविष्य के रोजगार और करियर के रूप में भी अपना रहे हैं।
स्वयंसेवकों ने दिखाई सक्रियता
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के तीन चयनित स्वयंसेवकों—ऐलिस, निखिल कुमार और शुभम सिंह—ने युवा संवाद में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसके अलावा प्रियांशु, आयुष, विशाल, संस्कृति और कीर्ति समेत अन्य स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।