फिजियो भारत-8 सम्मेलन में छाईं विधा पांडे

1,135 readers

आर्टिमिस अस्पताल गुरुग्राम में आयोजित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मेलन में नोएडा की विधा पांडे के शोध कार्य को मिला सर्वश्रेष्ठ स्थान

- फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन की सफलता से क्षेत्र का बढ़ा मान

दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गुरुग्राम स्थित प्रतिष्ठित आर्टिमिस अस्पताल में आयोजित हुए भव्य 'फिजियो भारत-8' सम्मेलन में नोएडा की 'फस्ट वन रिहैब फाउंडेशन' ने अपने उत्कृष्ट शोध कार्यों के दम पर एक अलग और विशिष्ट पहचान कायम की है। इस राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान फाउंडेशन की सदस्य एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी विधा पांडे ने अपने शानदार शोध कार्य को प्रस्तुत किया, जिसे निर्णायक मंडल ने सर्वसम्मति से सर्वश्रेष्ठ शोध के रूप में चुना और पूरी टीम को सम्मानित किया।

आकलन और साक्ष्य आधारित दर्द प्रबंधन पर था मुख्य विषय

इस वर्ष आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य विषय "आकलन साक्ष्य और मूल्यांकन के माध्यम से दर्द प्रबंधन कौशल को आगे बढ़ाना" रखा गया था। इस प्रतिष्ठित मंच पर देश भर के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों जाने-माने फिजियोथेरेपिस्ट, चिकित्सक और शोधार्थी शामिल हुए थे, जहां सभी ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान विधा पांडे द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किए गए शोध कार्य ने वहां मौजूद सभी चिकित्सा विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। विशेषज्ञों ने उनके शोध की बारीकियों और उसकी उपयोगिता की भरपूर सराहना की।

फाउंडेशन की प्रतिबद्धता विधा के शोध का सम्मान

निर्णायक मंडल द्वारा इस शोध को सर्वश्रेष्ठ घोषित किए जाने के बाद पूरी टीम को सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल फस्ट वन रिहैब फाउंडेशन के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह संस्थान के क्लीनिकल कार्यों और उच्च कोटि के शोध के प्रति उसकी गहरी प्रतिबद्धता को भी पूरी तरह दर्शाती है। इस शानदार सफलता से चिकित्सीय और फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में नोएडा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक रोशन हुआ है।

Related News

Share: