सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

410 readers

वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा दस सूत्रीय ज्ञापन

फतेहाबाद। मंगलवार को वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। मेला ग्राउंड के पास एकत्रित हुए कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए अंबेडकर चौक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’, ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ समेत विभिन्न नारे लगाए। अंबेडकर चौक पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार फतेहाबाद शिखर मिश्रा को सौंपा। सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। सपा प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं के मताधिकार और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित होना जरूरी है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष जताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सपा नेत्री रूपाली दीक्षित ने आरोप लगाया कि बिहार और बंगाल में मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। उन्होंने फार्म छह में बदलाव किए जाने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शन में राजेश शर्मा, रूपाली दीक्षित, महेश सिसोदिया, बच्चू सिंह निषाद, सौरभ शर्मा, शैलेश यादव, ऋषि वाल्मीकि, रविंद्र ठाकुर, योगेंद्र गुर्जर, हरदीप यादव, सुनील नीलम, नीरज चक, विवेक शर्मा, धर्मेंद्र लवानिया, बच्चू गुर्जर, जाकिर खान, प्रेम किशोर यादव, बाबू खान, प्रमोद, आर्यन गुप्ता, अनुज यादव, अविनाश, साहिल खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News

Share: