अंतर्जनपदीय पशु चोर गिरोह के 6 सदस्य पकड़े दो भैंस, मैक्स व पैसे बरामद

243 readers

फतेहाबाद। थाना डौकी पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्जनपदीय गैंग के 6 पशु चोर पकड़े गए हैं दो भैंस, मैक्स मोबाइल तथा पैसे बरामद हुए हैं गिरोह का सरगना कासगंज पुलिस मुठभेड़ में एक दिन पहले ही पकड़ा गया था।

सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि थाना डौकी, बमरौली कटारा, इरादत नगर में पशु चोरी की शिकायतें मिल रही थी। जिसमें मुकदमें दर्ज हुए थे। शुक्रवार को सर्विलांस सेल पूर्वी जोन व थाना डौकी पुलिस के द्वारा क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी तो मुखबिर ने बताया कि एक मैक्स गाड़ी जिसमें भैंस भरी हुई है। वाजिदपुर अंडरपास के निकट खड़ी है तभी पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर उनको पकड़ लिया गया जिसमें दिलखुश पुत्र सन्तरा निवासी बड़ाहार थाना घिरोर, अफजाल पुत्र वेदल निवासी मोहल्ला प्रेम चिरैइया थाना भोगांव मैनपुरी, गफ्फार अली पुत्र सत्तार निवासी गांव महमूद नगर बड़ी खानका के पीछे थाना कोतवाली, कलुआ पुत्र भूरा निवासी हजारगंज मोहल्ला थाना भोगांव मैनपुरी, चाहतअली पुत्र गलुआ निवासी प्रेम चिरैइया मोहल्ला आशिक की कोठी के पास भोगांव मैनपुरी, उल्फ़ान उर्फ अण्डी पुत्र रहीस निवासी मैनपुरी रोड चमन नगरिया डेरा थाना अलीगंज एटा को पकड़ा गया। जिनके पास से दो भैंस एक मैक्स एक मोबाइल व 740 रुपए बरामद हुए। पूछताछ करने पर चोरों ने बताया कि एक भैंस डौकी क्षेत्र से चोरी की थी तथा एक भैंस 15 दिन पहले थाना इरादतनगर से चोरी की थी। जिन्हें इरादतनगर पेठ में बेचने जा रहे थे। वहीं उनके द्वारा थाना बमरौली कटारा में दो अलग-अलग जगहों से भैंस चोरी करना स्वीकार किया था।

रफीक था इस गैग का सरगना

एक दिन पूर्व कासगंज पुलिस व एसओजी टीम के द्वारा 25000 के इनामी रफीक को मुठभेड़ में पकड़ा गया था जिसके पैर में गोली लगी है वहीं इस गैंग को लीड करता था।

कई मुकदमे दर्ज हैं

वहीं इस गैंग के सदस्य दिलखुश के खिलाफ विभिन्न थानों में पशु चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। जहां कन्नौज में चार मुकदमें तथा अन्य थानों में भी इसके खिलाफ मुकदमें दर्ज हैं।

किराए पर लेटे थे मैक्स गाड़ी

पुलिस पूछताछ में पशु चोरों ने बताया कि वह 2 दिन के लिए मैक्स गाड़ी किराए पर लेते थे और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद उसे भाड़े सहित गाड़ी को वापस कर देते थे। जहां यह मैक्स गाड़ी गफ्फार अली पुत्र सत्तार की है जिसे 20000 रूपये में किराए पर लिया था। जहां गाड़ी मालिक भी पकड़ा गया है। वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए एकाएक निकलते जाते थे। और जहां भी सुनसान देखते थे वहीं पर पशुओं को उठाकर गाड़ी में लाभ देते थे संख्या अधिक होने के कारण पशु को आसानी से गाड़ियों में लाद दिया करते थे।

पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा, सर्विलांस सेल प्रभारी सचिन तोमर, शुभम कुमार कपिल तोमर, जयकुमार, सौरभ सिंह, अरविंद पिलानियां सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Related News

Share: