आगरा अलीगढ़ स्नातक चुनाव को लेकर चेयरमैन के आवास पर भाजपा की बैठक

2,193 readers

खेरागढ़। आगरा-अलीगढ़ खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने मौजूदा विधान परिषद सदस्य डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद चुनावी तैयारियों को लेकर खेरागढ़ में संगठन की सक्रियता बढ़ गई है।

इसी क्रम में गुरुवार को चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया सहित संगठन के सीमित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में संगठन की भूमिका, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और स्नातक मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। चुनावी अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आपसी समन्वय और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव में संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण होगी। क्षेत्र में मतदाताओं से संपर्क, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और चुनावी रणनीति को बूथ स्तर तक पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को आगामी चुनाव की तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का चुनावी अभियान और तेज होने के संकेत हैं।

Related News

Share: