शराब ठेके के पास अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा बाल अपचारी पकड़ा
पिनाहट। शराब के ठेके पर अवैध पिस्टल लेकर घूम रहै एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई है।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे थाना बसई अरेला पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाल अपचारी अवैध असलाह लेकर अरनौटा पिनाहट स्थित शराब ठेके के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर बसई अरेला समरेश सिह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।