डॉ. सरस्वती गौड़, अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन की प्रमुख राष्ट्रीय समन्वयक हुई नियुक्त
गुवाहाटी। राजस्थान की प्रख्यात समाजसेविका डॉ. सरस्वती गौड़ के गुवाहाटी प्रवास के दौरान अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन की गुवाहाटी शाखा एवं गौड़ महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक एवं सुप्रसिद्ध उद्यमी श्री रतन शर्मा ने डॉ. सरस्वती गौड़ को अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन की प्रमुख राष्ट्रीय समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा की।

रतन शर्मा ने डॉ. सरस्वती गौड़ का स्वागत करते हुए कहा कि सामाजिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में उनका दीर्घ अनुभव, विद्वता और मातृशक्ति को संगठित करने की क्षमता फाउंडेशन की सामाजिक यात्रा को और मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि डॉ. गौड़ ने वर्षों से समाजसेवा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का कार्य किया है और उनके अनुभव का लाभ संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन का प्रयास समाज की अनुभवी मातृशक्ति को नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में अधिक सक्रिय भूमिका प्रदान करना है। शिक्षा, कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता जैसे क्षेत्रों में महिलाओं एवं युवाओं की सहभागिता संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगी।
नई जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए डॉ. सरस्वती गौड़ ने अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। संगठन के शुभ संकल्पों एवं सामाजिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए ब्राह्मण समाज को जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठित करने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।
कार्यक्रम में फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक चंद्रप्रकाश शर्मा, समाजसेविका संतोष शर्म, गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष राजकुमार तिवाड़ी,सुरेंद्र शर्मा, महिला समिति की अध्यक्ष स्वाति भातरा, वंदना शर्मा, पंडित तेजपाल जोशी, जितेंद्र पिंपलवा, नानक शर्मा, संजय शर्मा, ओम प्रकाश भातीवाड़ा, सुशील व्यास, दीपक धानीवाल, नरेश जोशी, कैलाश पारीक, रोहित शर्मा, अमर भातीवाड़ा, रामनिवास मटोलिया, दीनदयाल सिसोदिया, पंकज शर्मा, जय पिंपलवा, सरवन शर्मा,ज्योति शर्मा, कुसुम शर्मा, रितु बत्रा, सुमन शर्मा, निवेदिता शर्मा, कमला, लता, निशा शर्मा,माया गौड़, लक्ष्मी शर्मा, ममता गौड़, छाया तिवारी, कौशल्या, विकास, किरण शर्मा, बबली शर्मा, संगीता गौड़ सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु, मातृशक्ति एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अष्टलक्ष्मी फाउंडेशन की नॉर्थ ईस्ट की मातृशक्ति द्वारा डॉ. सरस्वती गौड़ का पारंपरिक रूप से अभिनंदन स्वागत किया गया तथा उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें नए राष्ट्रीय दायित्व के लिए शुभकामनाएँ दीं।