Breaking News
निर्जला एकादशी पर परशुराम विप्र जागृति ट्रस्ट ने की जलसेवा बच्चों को दी जा रही आयरन सीरप की खुराक जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की समीक्षा बैठक संपन्न डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की शताब्दी वर्ष प्रदर्शनी बनेगी गौरवशाली इतिहास तेज रफ्तार बेकाबू कार से पशु चिकित्साअधिकारी ने स्कूटी सवार में मारी टक्कर , गर्मी से बेहाल रहे नौनिहाल,अभिभावकों ने की समय परिवर्तन की मांग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ की कमी के कारण बीमार ग्रामीण परेशान, अधिवक्ताओं ने अर्धनग्न होकर ई रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, सड़क को किया जाम खेरागढ़ कस्बे में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान मोहर्रम के अवसर पर अजमेर से आने वाले जायरीनों को लंगर का वितरण मिट्टी भरकर हाईवे पर बेखौफ दौड़ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली वकीलों ने किया शासन प्रशासन का बुद्धि शुद्धि यज्ञ निर्जला एकादशी पर परशुराम विप्र जागृति ट्रस्ट ने की जलसेवा बच्चों को दी जा रही आयरन सीरप की खुराक जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की समीक्षा बैठक संपन्न डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की शताब्दी वर्ष प्रदर्शनी बनेगी गौरवशाली इतिहास तेज रफ्तार बेकाबू कार से पशु चिकित्साअधिकारी ने स्कूटी सवार में मारी टक्कर , गर्मी से बेहाल रहे नौनिहाल,अभिभावकों ने की समय परिवर्तन की मांग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ की कमी के कारण बीमार ग्रामीण परेशान, अधिवक्ताओं ने अर्धनग्न होकर ई रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, सड़क को किया जाम खेरागढ़ कस्बे में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान मोहर्रम के अवसर पर अजमेर से आने वाले जायरीनों को लंगर का वितरण मिट्टी भरकर हाईवे पर बेखौफ दौड़ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली वकीलों ने किया शासन प्रशासन का बुद्धि शुद्धि यज्ञ

जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की समीक्षा बैठक संपन्न

जिलाधिकारी ने निपुण भारत मिशन की समीक्षा कर रिक्त पदों को शीघ्र भरने के दिए निर्देश।

कम नामांकन पर नगर क्षेत्र, बरौली अहीर एवं फतेहाबाद के बीईओ से जवाब तलब, दो दिन में सुधारात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश।

ड्रॉपआउट बच्चों के पुनः नामांकन, पाठ्यपुस्तकों के शत-प्रतिशत वितरण और आरटीई के तहत शेष बच्चों के प्रवेश लिए जाने के दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री अभ्युदय एवं मॉडल कम्पोजिट विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य तथा केजीबी निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

आगरा.25.06.2026.आज जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने निपुण भारत मिशन की समीक्षा की तथा परिषदीय विद्यालयों में निपुण लक्ष्य पूर्ण करने हेतु एआरपी द्वारा अधिक से अधिक भ्रमण करने एवं रिक्त एआरपी पदों पर शीघ्र भर्ती करने के निर्देश दिए, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर रिक्त पदों को शीघ्र भरे जाने के निर्देश दिए। बैठक मैं जिलाधिकारी महोदय ने नामांकन की स्थिति कम मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर क्षेत्र, बरौली अहीर एवं फतेहाबाद के बीईओ से जवाब तलब किया तथा आगामी दो दिनों के भीतर नामांकन की स्थिति में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करते हुए अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। स्कूल से ड्रॉप आउट हुए कुल 338 बच्चों में 335 बच्चों को पुनः नामांकित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकों के शत प्रतिशत वितरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने हेतु समस्त बीईओ को निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय एवं मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट योजना के चयनित विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में केजीबी निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009(आरटीई) के तहत लॉटरी सिस्टम से पंजीकृत बच्चों की सूची तलब की जिसमें बताया गया कि कुल 8112 छात्र छात्राओं को स्कूल अलॉट किए गए हैं, जिसमें अद्यतन स्थिति तक 6753 बच्चों का प्रवेश पूर्ण हो चुका है। शेष बच्चों का प्रवेश नहीं होने पर उनको शीघ्र प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए।

बैठक में सीडीओ श्रीमती प्रतिभा सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राकेश सिंह,जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य, डीसी मनरेगा श्री रामायन सिंह यादव, पीडीडीआरडीए श्रीमती रेनू, सभी खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित मौजूद रहे।

Share:

Related News