तेज रफ्तार बेकाबू कार से पशु चिकित्साअधिकारी ने स्कूटी सवार में मारी टक्कर ,
फिल्मी अंदाज में कार से एक किलोमीटर स्कूटी को खींच पशु चिकित्सालय पहुंचा
पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही हुआ फरार
फतेहपुर सीकरी । थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुलिस्ता वाहन पार्किंग के समीप तेज रफ्तार बेकाबू कार से पशु चिकित्सा अधिकारी ने ग्रामीण में जोरदार टक्कर मारी,टक्कर से स्कूटी सवार ग्रामीण उछलकर दूर गिरा , पशु चिकित्सा अधिकारी ने फिर भी कार को नहीं रोका, स्कूटी को कार के बोनट में फंसा कर एक किलोमीटर तक फिल्मी अंदाज में घसीटते हुए पशु चिकित्सालय जा पहुंच जहां भीड़ पहुंचने पर कार को छोड़कर पुलिस से पहुंचने से पूर्व ही भाग निकला,गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है ।
घटनाक्रम के अनुसारगुरवार शाम ग्राम पंचायत नगर सीकरी हिस्सा चार निवासी समुंदर सिंह 32 वर्ष पुत्र हरि सिंह इलेक्ट्रिक स्कूटी से कस्बा की ओर आ रहा था तभी मोड़ बाईपास की ओर से किया कार संख्या यूपी 80HQ8296 तेज रफ्तार से आ रहे पशु चिकित्साअधिकारी संजय तोमर ने स्कूटी सवार में जबरदस्त टक्कर मारी, जिससे ग्रामीण उछलकर रोड पर गिरा, फिर भी पशु चिकित्सा अधिकारी ने कार को नहीं रोकते हुए स्कूटी को फिल्मी अंदाज में एक किलोमीटर तक खींचा ,रोड पर कार के नीचे आग की लपटें दिख रही थी ,ग्रामीणों ने पीछा किया तो पशु चिकित्सालय पहुंचकर पुलिस के पहुंचने से पूर्व भी भाग निकला ।पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ग्रामीण का प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया है ।