Breaking News
निर्जला एकादशी पर परशुराम विप्र जागृति ट्रस्ट ने की जलसेवा बच्चों को दी जा रही आयरन सीरप की खुराक जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की समीक्षा बैठक संपन्न डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की शताब्दी वर्ष प्रदर्शनी बनेगी गौरवशाली इतिहास तेज रफ्तार बेकाबू कार से पशु चिकित्साअधिकारी ने स्कूटी सवार में मारी टक्कर , गर्मी से बेहाल रहे नौनिहाल,अभिभावकों ने की समय परिवर्तन की मांग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ की कमी के कारण बीमार ग्रामीण परेशान, अधिवक्ताओं ने अर्धनग्न होकर ई रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, सड़क को किया जाम खेरागढ़ कस्बे में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान मोहर्रम के अवसर पर अजमेर से आने वाले जायरीनों को लंगर का वितरण मिट्टी भरकर हाईवे पर बेखौफ दौड़ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली वकीलों ने किया शासन प्रशासन का बुद्धि शुद्धि यज्ञ निर्जला एकादशी पर परशुराम विप्र जागृति ट्रस्ट ने की जलसेवा बच्चों को दी जा रही आयरन सीरप की खुराक जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की समीक्षा बैठक संपन्न डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की शताब्दी वर्ष प्रदर्शनी बनेगी गौरवशाली इतिहास तेज रफ्तार बेकाबू कार से पशु चिकित्साअधिकारी ने स्कूटी सवार में मारी टक्कर , गर्मी से बेहाल रहे नौनिहाल,अभिभावकों ने की समय परिवर्तन की मांग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ की कमी के कारण बीमार ग्रामीण परेशान, अधिवक्ताओं ने अर्धनग्न होकर ई रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, सड़क को किया जाम खेरागढ़ कस्बे में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान मोहर्रम के अवसर पर अजमेर से आने वाले जायरीनों को लंगर का वितरण मिट्टी भरकर हाईवे पर बेखौफ दौड़ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली वकीलों ने किया शासन प्रशासन का बुद्धि शुद्धि यज्ञ

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की शताब्दी वर्ष प्रदर्शनी बनेगी गौरवशाली इतिहास

उपलब्धियों एवं सामाजिक सरोकारों का जीवंत दस्तावेज

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन, पालीवाल पार्क परिसर में विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली भव्य प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर माननीय कुलपति प्रो. आशु रानी जी की अध्यक्षता में प्रदर्शनी समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदर्शनी समिति के संयोजक प्रो. प्रदीप श्रीधर सहित विभिन्न गैलरी एवं स्टॉल समितियों के संयोजकों एवं सहयोगियों ने सहभागिता कर तैयारियों की प्रगति से अवगत कराया।

बैठक में माननीय कुलपति प्रो. आशु रानी ने प्रदर्शनी की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह प्रदर्शनी केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की गौरवशाली विरासत, शैक्षणिक उत्कृष्टता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम होगी। उन्होंने सभी समितियों से अपने-अपने स्टॉलों को आकर्षक, तथ्यपरक एवं प्रेरणादायी स्वरूप में प्रस्तुत करने का आह्वान किया।

कुलपति जी ने कहा कि प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की विकास यात्रा, छात्र हित में किए गए नवाचार, शोध एवं अकादमिक उपलब्धियां, सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम तथा समाज और राष्ट्र के प्रति विश्वविद्यालय के योगदान को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संस्थान न केवल प्रदेश बल्कि देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार रहा है। इसी विश्वविद्यालय से समय-समय पर अनेक विश्वविद्यालय अस्तित्व में आए, जिससे यह उच्च शिक्षा की एक सशक्त जननी के रूप में स्थापित हुआ।

स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर स्थित दीक्षांत पार्क में आयोजित होने वाली यह प्रदर्शनी आम जनमानस के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय की विविध उपलब्धियों, ऐतिहासिक दस्तावेजों, सांस्कृतिक विरासत, शोध गतिविधियों, नवाचारों एवं सामाजिक सहभागिता से संबंधित आकर्षक स्टॉल एवं गैलरियां स्थापित की जाएंगी।

प्रदर्शनी के अंतर्गत कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी अभिलेख धरोहर संग्रहालय एवं शोध केंद्र, विजुअल आर्ट्स गैलरी, विश्वविद्यालय का 100 वर्षों का स्वर्णिम अतीत, केंद्रीय पुस्तकालय गैलरी, इन्क्यूबेशन सेंटर एवं स्टार्टअप गैलरी, हुनर गैलरी, यूनिवर्सिटी फूड एंड न्यूट्रिशन गैलरी, इतिहास एवं संस्कृति विभाग का संग्रहालय, यूनिवर्सिटी सोशल कनेक्ट, जी-20 समिट एवं विश्वविद्यालय, टेक्नोलॉजी ट्री, खेलो इंडिया कॉर्नर/गैलरी, छात्र कल्याण एवं सांस्कृतिक गतिविधियां, इंटरनेशनल रिलेशन सेल, सामुदायिक रेडियो 90.4 तथा टाइम कैप्सूल सहित विभिन्न विषयक स्टॉल एवं गैलरियां स्थापित की जाएंगी।

बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि शताब्दी वर्ष की यह प्रदर्शनी विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक यात्रा, वर्तमान उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं का ऐसा सशक्त मंच बने, जो विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों तथा आम नागरिकों को प्रेरित करते हुए समाज में विश्वविद्यालय की विशिष्ट पहचान और अमिट छाप स्थापित करे।

आज कि यह दूसरी बैठक थी प्रदर्शनी समिति की साथी लगातार कार्यक्रम से संबंधित बैठकें संबंधित अधिकारियों द्वारा ली जा रही हैं और कार्य प्रगति पर है इसका संज्ञान लिया जा रहा है. आज की इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे प्रोफेसर संजय चौधरी प्रोफेसर बी शुक्ला प्रोफेसर राजेश कुशवाहा प्रोफेसर अर्चना सिंह, पूजा सक्सेना, आदि

Share: