सितारों की चाल आपका भविष्यफल
शुभकार्य हेतु आज का चंद्रबल
आज मेष मिथुन सिंह तुला वृश्चिक और मीन राशि के जातकों का आत्मबल प्रबल रहेगा। आज ज्येष्ठ मास का सोमवार है, इसलिए शिव आराधना जलाभिषेक और नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए दिन अत्यंत भाग्यशाली है।
मेष
भविष्यफल कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें। विवाद से बचें। शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें
वृष
व्यापार में लाभ के योग हैं। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। जल्दबाजी में कोई भी निवेश न करें नुकसान हो सकता है उपाय सफेद चंदन का तिलक लगाएं
मिथुन
भविष्यफल लंबी दूरी की यात्रा सफल रहेगी। कला और साहित्य के क्षेत्र में सम्मान मिलेगा।
सावधानी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें थकान महसूस हो सकती है। उपाय ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
कर्क
भविष्यफल मानसिक शांति का अनुभव होगा। नई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है।
सावधानी अनजान लोगों पर भरोसा न करें धोखा मिल सकता है। उपाय चावल और चीनी का दान करें।
सिंह
भविष्यफल राजनीति से जुड़े लोगों को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा। मान सम्मान बढ़ेगा
सावधानी अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें काम बिगड़ सकते हैं। उपाय सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
कन्या
भविष्यफल रुका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रतियोगिता में छात्रों को सफलता प्राप्त होगी।
सावधानी पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं। धैर्य से काम लें। उपाय गाय को हरा चारा खिलाएं
तुला
भविष्यफल दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। सावधानी यात्रा के दौरान कीमती सामान का ध्यान रखें। उपाय मिश्री का भोग लगाएं।
वृश्चिक
भविष्यफल साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। सावधानी क्रोध पर नियंत्रण रखें और विवादों से दूर रहें। उपाय हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु
भविष्यफल धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। सावधानी अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं बजट बिगड़ सकता है। उपाय पीला रुमाल साथ रखें।
मकर
भविष्यफल मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सामाजिक कार्यों में यश की प्राप्ति होगी। सावधानी पारिवारिक सदस्यों की सलाह को नजरअंदाज न करें। उपाय पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं।
कुंभ
भविष्यफल रचनात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। नए व्यापारिक सौदों में मुनाफा होगा। सावधानी अपनी गोपनीय बातें किसी से साझा न करें। उपाय जरूरतमंदों को फल दान करें।
मीन
भविष्यफल भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। सावधानी भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। उपाय विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
आज का वास्तु शोधनम सूत्र
सोमवार के दिन घर की उत्तर दिशा में गंगाजल का छिडक़ाव करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख समृद्धि का वास होता है।


Leave a Reply