सितारों की चाल आपका भविष्यफल
शुभकार्य हेतु आज का चंद्रबल
आज मेष मिथुन सिंह तुला धनु और कुंभ राशि के जातकों का आत्मबल प्रबल रहेगा। आज ज्येष्ठ मास का मंगलवार है इसलिए हनुमान जी की आराधना सुंदरकांड का पाठ और भूमि भवन से जुड़े कार्यों के लिए दिन अत्यंत शुभ है।
मेष
भविष्यफल कार्यक्षेत्र में आपके साहस और पराक्रम की सराहना होगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। सावधानी जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। नुकसान हो सकता है।
उपाय हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं।
वृष
भविष्यफल धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख और शांति का वातावरण रहेगा।
सावधानी सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। खान पाना का विशेष ध्यान रखें। उपाय लाल चंदन का तिलक लगाएं।
मिथुन
भविष्यफल व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मित्रों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा।
सावधानी अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। वे आपकी छवि बिगाडऩे का प्रयास कर सकते हैं।
उपाय हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कर्क
भविष्यफल मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
सावधानी आज उधारी के लेनदेन से पूरी तरह दूर रहें। उपाय शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
सिंह
भविष्यफल समाज में आपका मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए लोगों से संपर्क लाभकारी होगा। सावधानी वाणी में मधुरता बनाए रखें। किसी से अनावश्यक विवाद न करें। उपाय सूर्य देव को अर्घ दें।
कन्या
भविष्यफल विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। पुराना अटका धन वापस मिल सकता है। सावधानी अपनी योजनाओं को किसी के सामने उजागर न करें। उपाय गाय को गुड़ और चना खिलाएं।
तुला
भविष्यफल दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है।
सावधानी वाहन चलाते समय गति का विशेष ध्यान रखें। उपाय सुंदरकांड का पाठ करें।
वृश्चिक
भविष्यफल प्रॉपर्टी और कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार में मुनाफा होगा।
सावधानी अत्यधिक क्रोध करने से बचें। बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।
उपाय हनुमान जी के मंदिर में दीपक जलाएं।
धनु
भविष्यफल धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर में सकारात्मक बदलाव के योग हैं। सावधानी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। बजट गड़बड़ा सकता है। उपाय मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।
मकर
भविष्यफल आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से रुकी योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं।
सावधानी सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें। विवाद से दूर रहें। उपाय जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
कुंभ
भविष्यफल नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के संकेत हैं। मन प्रसन्न रहेगा। सावधानी किसी अनजान व्यक्ति की सलाह पर बड़ा निवेश न करें। उपाय पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें।
मीन
भविष्यफल भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। सावधानी आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। समय का सदुपयोग करें। उपाय भगवान विष्णु की आराधना करें।
आज का वास्तु शोधनम सूत्र
मंगलवार के दिन घर के दक्षिण पूर्व कोने में लाल रंग का दीपक जलाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।


Leave a Reply