सितारों की चाल आपका भविष्यफल
शुभकार्य हेतु आज का चंद्रबल
आज वृष मिथुन सिंह तुला धनु और मीन राशि के जातकों का आत्मबल प्रबल रहेगा। आज बुधवार है इसलिए भगवान गणेश की आराधना दूर्वा अर्पण और शिक्षा व व्यापार से जुड़े कार्यों के लिए दिन अत्यंत शुभ है।
मेष
भविष्यफल व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सावधानी गुस्से में आकर कोई भी निर्णय न लें। काम बिगड़ सकता है।
उपाय भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
वृष
भविष्यफल नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है।
सावधानी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बाहर के खान पान से पूरी तरह बचें। उपाय हरी मूंग की दाल का दान करें।
मिथुन
भविष्यफल विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। सावधानी किसी भी अजनबी पर जल्दी भरोसा न करें। धोखा हो सकता है। उपाय गणेश चालीसा का पाठ करें।
कर्क
भविष्यफल मानसिक शांति मिलेगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नए मित्रों से मुलाकात होगी।
सावधानी धन के लेन देन में सावधानी बरतें। बजट बिगड़ सकता है। उपाय शिवलिंग पर शुद्ध जल अर्पित करें।
सिंह
भविष्यफल समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। सावधानी अहंकार से पूरी तरह दूर रहें और सबके साथ मधुर संबंध बनाएं। उपाय सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
कन्या
भविष्यफल कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी। अचानक धन लाभ के योग हैं।
सावधानी अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। विरोधियों से सावधान रहें। उपाय गाय को हरा चारा खिलाएं।
तुला
भविष्यफल जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
सावधानी वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें। उपाय किसी मंदिर में फल दान करें।
वृश्चिक
भविष्यफल कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। सावधानी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से व्यर्थ विवाद होने की आशंका है। उपाय हनुमान जी की आरती करें।
धनु
भविष्यफल करियर में नए और सकारात्मक बदलाव आएंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। सावधानी अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। बचत पर अधिक ध्यान दें।
उपाय मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।
मकर
भविष्यफल भूमि और भवन से जुड़े मामलों में लाभ होगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे।
सावधानी आलस्य का त्याग करें। समय का पूरा सदुपयोग करें। उपाय जरूरतमंदों को अन्न का दान करें।
कुंभ
भविष्यफल पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से बिगड़े काम पूरे होंगे।
सावधानी महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर बिना पड़े हस्ताक्षर न करें। उपाय पक्षियों के लिए दाना पानी डालें।
मीन
भविष्यफल आर्थिक लाभ के सुंदर अवसर मिलेंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
सावधानी भावनाओं में बहकर कोई बड़ा आर्थिक निर्णय न लें। उपाय भगवान विष्णु की आराधना करें।
आज का वास्तु शोधनम सूत्र
बुधवार के दिन घर की उत्तर दिशा में हरे पौधे रखने या तुलसी के पौधे में जल देने से व्यापार में उन्नति होती है और घर में सुख शांति का वास होता है।


Leave a Reply